प्रवेश सूचना – एल.एल.बी. प्रथम सेमेस्टर
(सत्र 2026–27)
राजकीय स्नातकोत्तर विधि महाविद्यालय, सीकर
सत्र 2026–27 के एल.एल.बी. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी कॉमन एडमिशन फॉर्म (CAF) महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन भरें एवं निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेजों सहित महाविद्यालय कार्यालय में जमा करवाएं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन (CAF) प्रारम्भ06.07.2026 (Mon), 10:00 AM - 02:00 PM
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि18.07.2026 (Sat), 10:00 AM - 02:00 PM
अन्तिम चयन सूची का प्रकाशन21.07.2026 (Tue), 03:00 PM
निर्धारित शुल्क जमा करने की तिथि22.07.2026 to 24.07.2026, 10:00 AM - 01:00 PM
आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतिलिपि संलग्न करना अनिवार्य है:
- सैकण्डरी एवं सीनियर सैकण्डरी की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र।
- अर्हकारी परीक्षा की अंकतालिका।
- जाति प्रमाण पत्र (OBC (Non-Creamy Layer)/EWS/MBC/SC/ST), यदि लागू हो।
- मूल स्थानान्तरण प्रमाण पत्र एवं चरित्र प्रमाण पत्र।
- पहचान पत्र की स्वप्रमाणित प्रति (आधार/मतदाता पहचान पत्र)।
- संबंधित आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
- आपराधिक प्रकरण विचाराधीन न होने का शपथ पत्र।
महत्वपूर्ण नोट
- •OBC (Non-Creamy Layer) प्रमाण पत्र दिनांक 24.07.2024 के पश्चात जारी होना चाहिए।
- •अपूर्ण आवेदन पत्र, आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में अथवा अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
निःशुल्क पीडीएफ डाउनलोड
नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके प्रवेश फॉर्म और आधिकारिक सूचना डाउनलोड करें।