प्रवेश सूचना – एल.एल.बी. प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026–27) - राजकीय स्नातकोत्तर विधि महाविद्यालय, सीकर
राजकीय स्नातकोत्तर विधि महाविद्यालय, सीकर
सत्र 2026–27 के एल.एल.बी. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ की जा रही है।
इच्छुक अभ्यर्थी कॉमन एडमिशन फॉर्म (CAF) महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन भरें एवं निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेजों सहित महाविद्यालय कार्यालय में जमा करवाएं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- • ऑनलाइन आवेदन (CAF) प्रारम्भ: 06.07.2026 (सोमवार), प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक
- • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 18.07.2026 (शनिवार), प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक
- • अन्तिम चयन सूची का प्रकाशन: 21.07.2026 (मंगलवार), दोपहर 03:00 बजे
- • निर्धारित शुल्क जमा करने की तिथि: 22.07.2026 से 24.07.2026 तक (तीन दिवस), प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
- 1. सैकण्डरी एवं सीनियर सैकण्डरी की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रतिलिपि।
- 2. अर्हकारी परीक्षा की अंकतालिका की स्वप्रमाणित प्रतिलिपि।
- 3. जाति प्रमाण पत्र (OBC (Non-Creamy Layer)/EWS/MBC/SC/ST), यदि लागू हो।
- 4. मूल स्थानान्तरण प्रमाण पत्र एवं चरित्र प्रमाण पत्र।
- 5. पहचान पत्र की स्वप्रमाणित प्रति (आधार/मतदाता पहचान पत्र)।
- 6. संबंधित आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
- 7. आपराधिक प्रकरण विचाराधीन न होने का शपथ पत्र।
- • OBC (Non-Creamy Layer) प्रमाण पत्र दिनांक 24.07.2024 के पश्चात जारी होना चाहिए।
- • अपूर्ण आवेदन पत्र, आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में अथवा अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
निःशुल्क पीडीएफ डाउनलोड (Free PDF Downloads)
Written by Global Emitra Shop
Our editorial team researches and publishes educational resources, government service guides, and digital service information for students and citizens across Rajasthan.


